आगरा के कीठम स्थित हिंदुस्तान कॉलेज में बनाए क्वारंटीन सेंटर में लोगों को रविवार सुबह खाना नहीं मिला था। जब उन्होंने हंगामा किया तो उन्हें पीने को पानी दिया गया लेकिन इसके लिए भीड़ लगवा दी गई।
इतना ही नहीं, हाथ धोने से लेकर नहाने तक के लिए भी पानी नहीं मिला। मरीजों के परिजनों ने इसकी शिकायत की तो जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने जांच बैठा दी। व्यवस्था ठीक कराने के लिए वो खुद उन्हें दो बार सेंटर पर दौड़ लगानी पड़ी।
सोमवार को सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। जिसमें खंड विकास अधिकारी पर दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही का आरोप लगा है। बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) के खिलाफ निलबंन की कार्रवाई के लिए संस्तुति शासन को भेजी है।